Yahoo this is fine

Saturday 30 April 2016

जब एक पागल प्रेमी ने किया युवती का 10 साल तक पीछा इसके बाद क्या हुआ? पढने के यहाँ click kare

By With No comments:
करीब 10 साल तक एक महिला का नई दिल्ली से टेक्सास तक पीछा करने के लिए 32 साल के एक व्यक्ति को अमेरिका में 19 साल के कैद की सजा सुनाई गई। कोलिन काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ग्रेग विलिस ने गत बुधवार को जितेंद्र सिंह को सजा सुनाई। उसपर 4000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘निर्णायक मंडल पीड़िता के एक दशक लंबे दु:स्वप्न का अंत करता है।हालांकि बचाव पक्ष के वकील ने फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही। विलिस के अनुसार सिंह पहली बार पीड़िता से दिल्ली के एक कॉलेज में मिला था जहां दोनों पढ़ते थे। सिंह ने पीड़िता से 2006 में शादी करने के लिए कहा जबकि दोनों महज सहपाठी थे। पीड़िता ने शादी करने से इनकार कर दिया जिससे सिंह नाराज हो गया.
इसके बाद सिंह ने पीड़िता के घर तक उसका पीछा करना शुरू कर दिया और उसे मारने पीटने की धमकी देने लगा। वह पीड़िता के स्नातक की पढ़ाई पूरी करने तक ऐसा करता रहा। 2007 में पीड़िता न्यूयॉर्क के एक विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए वहां चली गई। लेकिन इससे सिंह की सनक कम नहीं हुई।
अधिकारियों ने कहा कि सिंह ने उसका शोषण जारी रखा और महिला के पिता को भारत में पीटा। सिंह को भारत में अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया लेकिन उसने एक अपील की और पीड़िता से दूर रहने का वादा किया।
इसके बाद वह न्यूयॉर्क चला गया और पीड़िता के विश्वविद्यालय में दाखिला लेने की कोशिश की। उसे दाखिला नहीं दिया गया और विश्वविद्यालय ने उसे परिसर से दूर रहने का आदेश दिया। जब पीड़िता एक इंटर्नशिप के सिलसिले में कैलिफोर्निया जाकर रहने लगी तो उसने उसका घर का पता लगाया और उसका पीछा किया।

इसके बाद महिला दोबारा जब न्यूयॉर्क आकर रहने लगी तब भी उसने उसका पीछा किया। एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ने पीड़िता को नौकरी दी, जिसके बाद वह टेक्सास के प्लानो शहर चली गयी। विलिस ने कहा कि 2011 से 2014 के बीच सिंह ने फोन कॉल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से पीड़िता का शोषण किया।

2014 में उसने पीड़िता के प्लानो स्थित घर का भी पता लगा लिया। पीड़िता जब बाहर थी तब उसने एक चाभी बनाने वाले की मदद से उसके घर का ताला तुड़वा दिया और पीड़िता का पासपोर्ट, सोशल सेक्युरिटी कार्ड और दूसरे दस्तावेज तथा उसके कुछ आभूषण ले गया। सिंह की हरकतों को संदिग्ध मानकर पीड़िता के एक पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसने पीड़िता के अपार्टमेंट के पार्किंग स्थल से सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement